फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag News: BKTC security personnel dies of heart attack in Kedarnath

Rudraprayag: केदारनाथ में बीकेटीसी के शीतकालीन सुरक्षाकर्मी की हार्टअटैक से मौत, पैतृक घाट पर हुई अंत्येष्टि

Thu, 02 Jan 2025 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Updated Thu, 02 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

गिरिजा शंकर शुक्ला केदारनाथ में शीतकालीन सुरक्षा कर्मचारी के तौर पर तैनात थे। बीते 30 दिसंबर की रात को भोजन के बाद वह कमरे में सोने गए थे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अन्य कर्मचारियों ने उनका दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
Rudraprayag News: BKTC security personnel dies of heart attack in Kedarnath
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

केदारनाथ में तैनात श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के शीतकालीन सुरक्षा कर्मचारी गिरिजा शंकर शुक्ला की हार्टअटैक से मौत हो गई। बीते मंगलवार को उनके शव को हेलिकॉप्टर से गुप्तकाशी लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से शव जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को परिजनों ने पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की।

विज्ञापन


कालीमठ घाटी के कुणजेठी गांव निवासी गिरिजा शंकर शुक्ला (55) केदारनाथ में शीतकालीन सुरक्षा कर्मचारी के तौर पर तैनात थे। बीते 30 दिसंबर की रात को भोजन के बाद वह कमरे में सोने गए थे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अन्य कर्मचारियों ने उनका दरवाजा खटखटाया। जैसे-तैसे कमरे का दरवाजा खोला तो वह बिस्तर पर मृत मिले।
विज्ञापन


Uttarakhand: शीतकालीन यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद हैं पहुंच रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने इसकी सूचना डीएम रुद्रप्रयाग को दी। डीएम ने केदारनाथ से शव लाने के लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया। बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि हार्टअटैक से सुरक्षा कर्मी गिरिजाशंकर शुक्ला का निधन हुआ है। संबंधित के परिजनों की पूरी मदद की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed