फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP struggling Dalits: Tamta.

दलितों के उत्थान को भाजपा संघर्षरत: टम्टा

Tue, 25 Oct 2016 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग Updated Tue, 25 Oct 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
BJP struggling Dalits: Tamta.
अगस्त्यमुनि में आयोजित भाजपा के दलित स्वाभिमान समान समारोह में मंचानसीन मुख्य अतथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व अन्य।

केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग व समुदाय को साथ लेकर विकास के लिए कार्य करती है। कहा कि दलित वर्ग के उत्थान को लेकर पार्टी हमेशा से संघर्षरत रही है। उन्होंने मिशन 2017 फतह के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने को कहा। 

विज्ञापन


मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा में दलित स्वाभिमान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के नाम पर दलित वर्ग का शोषण किया है। 60 वर्ष तक वोट के लिए दलितों को इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा वर्ग, समुदाय और जाति से उठकर राजनीति की है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें आगे बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


यही कारण है कि वे आज केंद्र में मंत्री पद पर आसीन हैं। इस दौरान भाजपा नेता घनानंद घन्ना ने दलित वर्ग से विस चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील की।  इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि आपदा के बाद से केदारघाटी में विकास को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से कोई कार्य नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री क्षेत्र के दौरे पर दौरे कर रहे हैं, लेकिन सवा तीन वर्ष बाद भी एक पुल तक नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातवर सिंह कंडारी, पंडित राजेंद्र अथंवाल, शकुंतला जगवाण, अनूप सेमवाल, दिनेश बगवाड़ी, सीपी भट्ट, बीना बिष्ट, मोहन लाल मल, रघुवीर लाल, हर्ष लाल, श्रीनंद जमलोकी, मदन चौहान, घनश्याम पुरोहित, दिनेश तिवारी आदि मौजूद थे।

विद्या भारती दे रहा बच्चों को संस्कारवान शिक्षा : टम्टा
गुप्तकाशी।
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्या भारती के स्कूल गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी दे रहे हैं। कहा कि ये स्कूल जहां नित नए आयाम हासिल कर रहे हैं।

मंगलवार को कोट्टी जी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मंत्री ने कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी है। छात्रों ने अतिथियों के स्वागत में लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि व विद्यालय भवन का निर्माण करने वाली संस्था चेंबर ऑफ टैक्सटाइल्स ट्रेड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण भुवाल, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भुवन, प्रधानाचार्य मस्तान सिंह नेगी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीपी भट्ट, दिनेश बगवाड़ी, पृथ्वीधर शुक्ला, सत्य प्रसाद बंगवाल, मुरलीधर चंदोला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed