{"_id":"5741d92d4f1c1bb2156909bd","slug":"bjp-leader-bharat-singh-press-confrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जब तक चाहेगी पार्टी में बना रहूंगा : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जब तक चाहेगी पार्टी में बना रहूंगा : चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 22 May 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागी विधायकों का भाजपा में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी हाईकमान का निर्णय समझ से परे है। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत सिंह चौधरी ने यहां पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा चाहेगी, वह पार्टी में रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद के विकास को लेकर 27 मई से कलेक्ट्रेट में चार दिवसीय क्रमिक अनशन और 31 मई से आमरण अनशन शुरू करने की बात भी कही।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि वे भाजपा के हैं और जब तक पार्टी चाहेगी, बनें रहेंगे। कहा कि उन्हाेंने पार्टी की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी होने के बावजूद जिला नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश समिति के लिए नामित नहीं किया। कहा कि जिला नेतृत्व उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिशें कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस व निर्दलीय चुनाव लड़ने से भी इंकार नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देहरादून में मुख्यमंत्री को 31 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया है। जिसमें रुद्रप्रयाग डिग्री कालेज में बीए कक्षाएं और डिग्री कालेज जखोली में बीएससी कक्षाएं शुरू करना, कोट-घोलतीर मोटर मार्ग का शेष निर्माण पूरा करना, जवाड़ी-रौंठिया-सौरा पेयजल योजना का निर्माण पूरा करना सहित 31 मांगें हैं। चौधरी ने कहा कि वे इन मांगों के निस्तारण के लिए चार दिवसीय क्रमिक अनशन और फिर आमरण अनशन करेंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह सिंधवाल, कैप्टन हरि सिंह राणा सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन