फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP-backed Nita Butola won the Bajira district panchayat seat.

Rudraprayag News: बजीरा जिला पंचायत सीट पर भाजपा समर्थित नीता बुटोला जीतीं

Sat, 22 Nov 2025 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 22 Nov 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
BJP-backed Nita Butola won the Bajira district panchayat seat.
कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को 1111 मतों के बड़े अंतर से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव के तहत जखोली ब्लॉक के अंतर्गत बजीरा न्याय पंचायत वार्ड संख्या 8 की रिक्त जिला पंचायत सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता बुटोला ने कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को हराकर जीत दर्ज की। नीता ने नीलम को 1111 मतों के बड़े अंतर से हराया। नीता बुटोला को 2532 मत जबकि नीलम बुटोला को 1421 मत मिले हैं। यह सीट पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन के बाद रिक्त हुई थी।
पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हार के बाद यह जीत नीता बुटोला के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया। रिटर्निंग ऑफिसर खुशवंत सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र प्रदान किया। बजीरा वार्ड की इस जीत के साथ रुद्रप्रयाग जिला पंचायत में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 09-09 मत मिले थे जिसमें एक वोट के अवैध होने के बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी काबिज हुई थीं। अब इस उपचुनाव के परिणाम ने भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत दिला दिया है।
विज्ञापन


- पिछली हार को जीत में बदला

जिला पंचायत की बजीरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। पिछली बार यही सीट भाजपा प्रत्याशी नीता बुटोला मात्र 37 वोटों के अंतर से हार गई थीं लेकिन इस बार मुकाबले में निर्णायक जीत भाजपा के खाते में गई। समर्थकों ने इसे पार्टी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवलग्वाड़ के प्रधान बने मुकेश सिंह

कर्णप्रयाग/देवाल/थराली। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनावों की मतगणना शनिवार को हुई। इस दौरान कर्णप्रयाग के दो ग्राम पंचायत वार्ड, थराली के एक और देवाल के छह वार्डों के पंचायत सदस्य अलावा थराली में एक ग्राम प्रधान के उपचुनाव के परिणाम जारी हुए। थराली के देवलग्वाड़ में मुकेश सिंह प्रधान बने उन्हें 96 मत मिले। वहीं गौर सिंह को 70 और रघुवीर सिंह 87 मत मिले। एक मत रद्द मिला।

शनिवार को हुई मतगणना में कर्णप्रयाग के कनखुल तल्ला के वार्ड संख्या एक में आशा देवी और वार्ड संख्या तीन में गिरीश लाल जीते। थराली के ग्राम पंचायत थाला के वार्ड संख्या छह में कमला देवी विजयी रहीं। वहीं देवाल के चौड़ ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर छह में आशा देवी, वार्ड नंबर सात में गीता देवी व वार्ड नंबर तीन में गोविंदी देवी निर्वाचित हुईं। मुंदोली ग्राम पंचायत के वार्ड पांच में हीरा सिंह, रामपुर ग्राम पंचायत के वार्ड दो में हरि सिंह व वाण ग्राम पंचायत के वार्ड नौ में प्रेम राम निर्वाचित हुए। कर्णप्रयाग के एडीओ पंचायत केएल आर्य, थराली के एडीओ पंचायत गंगा सिंह गुसाईं और देवाल के एडीओ पंचायत राजेंद्र बिमोली ने कहा कि सभी निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed