फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bhumial Devta Poojan concludes with Prasad distribution

भूमियाल देवता पूजन प्रसाद वितरण के साथ संपन्न

Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bhumial Devta Poojan concludes with Prasad distribution
पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू में तीन दिवसीय भूमियाल देवता पूजन अनुष्ठान देव नृत्य, यज्ञ-हवन व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह पंचनाम देवी-देवताओं का विशेष पूजन किया गया। इसके बाद देव नृत्य में सभी देवी-देवता, अपने पश्वा पर नर रूप में अवतरित हुए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद घंडियाल देवता मंदिर, हित देवता मंदिर और काली मंदिर में नए ध्वज स्थापित कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व बीते 9 नवंबर को गंगा स्नान व पंचनाम देवताओं के क्षेत्र भ्रमण के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ था। जबकि बीते 10 नवंबर को कालरात्रि का पूजन कर चार पहर विशेष पूजा की गई। इस मौके पर प्रेम सिंह रौथाण, जगमोहन सिंह नेगी, योगंबर सिंह रौथाण, आलम सिंह रौथाण, धीरेंद्र सिंह रौथाण, अव्वल सिंह रौथाण, कमल किशोर रौथाण, रमेश रौथाण, गोपाल सिंह रौथाण, नवल किशोर रौथाण, एलएस रौथाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed