फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag News Environmentalist Jagat Singh Jangli received Bharat Gaurav Award, ceremony held in Karnataka

Rudraprayag News: पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को मिला भारत गौरव सम्मान, कर्नाटक में हुआ समारोह

Tue, 11 Feb 2025 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 11 Feb 2025 04:59 PM IST
सार

देशभर के अलग-अलग राज्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भारत सेवा संगम भारतीय संस्कृति संगम प्रत्येक दो वर्ष में सम्मानित करता है।

विज्ञापन
Rudraprayag News Environmentalist Jagat Singh Jangli received Bharat Gaurav Award, ceremony held in Karnataka
कर्नाटक के सेडम में आयोजित सम्मान सम्मारोह में पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को भारत गौरव सम्मान स

विस्तार

भारत सेवा संगम ने वन विभाग के ग्रीन एंबेसडर और रुद्रप्रयाग में मिश्रित वन मॉडल को विकसित करने वाले पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। कर्नाटक राज्य के सेडम में आयोजित समारोह में कर्नाड की पद्मश्री ज्योति माता मंजूम ने जंगली को यह पुरस्कार प्रदान किया। अपनी वृद्ध माता के बीमार होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाए जंगली के पुत्र देवराघवेंद्र सिंह चौधरी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

विज्ञापन


देशभर के अलग-अलग राज्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भारत सेवा संगम भारतीय संस्कृति संगम प्रत्येक दो वर्ष में सम्मानित करता है। इस वर्ष जनपद रुद्रप्रयाग के रानीगढ़ पट्टी के कोट तल्ला गांव निवासी पूर्व सैनिक और पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। जंगली, बीते 42 वर्षों से अपने गांव से लेकर प्रदेश स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाए हुए हैं। उन्होंने पैतृक भूमि सहित अन्य क्षेत्र में मिश्रित वन की स्थापना की जो आज फल-फूल रहा है।
विज्ञापन


National Games: सीएम धामी बोले- खेलों का हब बन रहा टिहरी, झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार ग्रहण करने के बाद देवराघवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर पिता का सम्मान ग्रहण करना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। बताया कि समारोह में 100 लोगों को सम्मानित किया गया। इधर, पर्यावरणविद जगत सिंह जगली को भारत गौरव सम्मान मिलने पर प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल आदि ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed