फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BEd degree of assistant teacher found fake

सहायक शिक्षक की बीएड की डिग्री मिली फर्जी

Mon, 13 Sep 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
BEd degree of assistant teacher found fake
जनता जूनियर हाईस्कूल लुकिंद्रधार में तैनात सहायक शिक्षक की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है। विभाग ने विद्यालय प्रबंधन समिति को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिले में बीते दो वर्षों में ऐसे 22 शिक्षक पकड़े गए हैं। एसआईटी की जांच के बाद 18 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों का लगातार खुलासा हो रहा है। अब, जनता जूनियर हाईस्कूल लुकिंद्रधार में बीएड की फर्जी डिग्री का मामला प्रकाश में आया है। यह शिक्षक लंबे समय से विद्यालय में नौकरी कर रहा था। एसआईटी की जांच में शिक्षक की डिग्री फर्जी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार जिले में अभी तक सामने आए मामलों में ज्यादातर शिक्षकों की डिग्री 1994 से 2005 के बीच की है। इन लोगों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएड करने की बात कही थी। लेकिन विवि में इन शिक्षकों का कोई रिकार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले में एसआईटी जांच के बाद अभी तक 18 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। एक शिक्षक की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, दो शिक्षक निलंबित चल रहे हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक लक्ष्मण सिंह दानू ने बताया कि जनता जूनियर हाईस्कूल लुकिंद्रधार में सहायक शिक्षक की बीएड की डिग्री एसआईटी जांच में फर्जी पाई गई है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed