{"_id":"6a201df5d268ec1dd60617c7","slug":"be-alert-for-quick-relief-and-rescue-in-case-of-disaster-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118891-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आपदा की स्थिति में त्वरित राहत-बचाव के लिए रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आपदा की स्थिति में त्वरित राहत-बचाव के लिए रहें सतर्क
Wed, 03 Jun 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित राहत व बचाव कार्य के लिए सजग रहने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में भूस्खलन, अतिवृष्टि, सड़क अवरोध, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्हाेंने लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को संवेदनशील स्थलों पर मशीनरी व मानव संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत, पेयजल विभाग को आपातस्थिति के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने और स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवा और चिकित्सा टीमें उपलब्ध रखने को कहा। आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार आदि मौजूद रहे। संवाद