फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Badrinath Highway buttress collapsed in district headquarters, car damaged

जिला मुख्यालय में बदरीनाथ हाईवे का पुश्ता ढहा, कार क्षतिग्रस्त

Sat, 19 Jun 2021 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway buttress collapsed in district headquarters, car damaged
ऑल वेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग जिला मुख्यालय में हादसों का सबब बन गया है। दो दिन में अलग-अलग स्थानों पर दो पुश्तें ध्वस्त होने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने हाईवे समेत नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जिला मुख्यालय में पुराने सीएमओ कार्यालय के पास बदरीनाथ हाईवे का पुश्ता भरभरा का ढह गया। इससे सड़क किनारे खड़ा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने हाईवे सहित नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए बारिश से उपजे हालात का जायजा लिया। डीएम ने बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में हाईवे अवरुद्ध होने के कारण फंसे लोगों को भोजन की व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी ने रैंतोली में ट्रंचिंग ग्राउंड का जायजा भी लिया। साथ ही अगस्त्यमुनि व विजयनगर में नदी किनारे बसे लोगों को स्कूल व आंगनबाड़ी में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बृजेश तिवारी, थानाध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed