{"_id":"69f8a50c9107bf64d40d0769","slug":"bad-weather-causes-helicopter-service-to-kedarnath-to-be-suspended-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118305-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मौसम हुआ खराब, केदारनाथ के लिए नहीं चली हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मौसम हुआ खराब, केदारनाथ के लिए नहीं चली हेली सेवा
Mon, 04 May 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 04 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
केदारनाथ/गुप्तकाशी/फाटा। केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सोमवार को मौसम खराब होने से बाधित रही। बीते तीन दिनों से लगातार मौसम खराब होने से हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस कारण, फाटा, गुप्तकाशी, शेरसी से हेली से धाम जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। मगर मौसम नहीं खुला तो यात्री जा नहीं सके ऐसे में उनके टिकट निरस्त करने पड़े।
सोमवार को धाम में बर्फबारी के कारण सभी कंपनियों के हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर ही खड़े रहे। यात्री मौसम साफ होने की उम्मीद में देर शाम तक इंतजार करते रहे। कई यात्रियों ने मौसम खुलने की आस में हेलिपैड परिसर में ही समय बिताया। इधर मौसम में सुधार न होने पर कुछ यात्रियों के टिकट भी निरस्त किए गए। हेली सेवा प्रभावित रहने से यात्रियों की चिंता बढ़ी रही। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम सामान्य होते ही सेवाएं फिर नियमित कर दी जाएंगी। संवाद