फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba's anointing with Ganges water and milk in Kedarnath

केदारनाथ में गंगाजल और दूध से बाबा का अभिषेक

Mon, 26 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Baba's anointing with Ganges water and milk in Kedarnath
रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर महादेव में सोमवार को बाबा के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्घालु। - फोटो : RUDRAPRYAG
सावन के दूसरे सोमवार को केदारनाथ समेत जिले के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिरों में दोपहर तक खूब भीड़ जुटी रही। सोमवार को सुबह चार बजे से ही कोटेश्वर महादेव में भक्त जुटने लगे थे। सुबह 7 बजे तक मंदिर परिसर से लेकर अलकनंदा नदी किनारे गुफा में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग गई थी। कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने यहां पुलिस के जवान तैनात कर दिए थे। उधर, केदारनाथ में मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने गर्भगृह में आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जलाभिषेक किया। वहीं, तीर्थपुरोहितों व देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों ने भी भगवान केदारनाथ का गंगाजल व दूध से स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक किया। आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि इस पूरे माह वे अपने यजमानों की गोत्र के नाम से गोत्र के आधार पर आराध्य की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे। दूसरी तरफ पुणेश्वर महादेव, संगम, अगस्त्य ऋषि मंदिर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, पंचवक्र मंदिर देलवीभणिग्राम, पंचमुखी महादेव मदोला, महड़ सहित अन्य शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed