{"_id":"586a83e24f1c1b0f781587b8","slug":"atm-cash-change-blowing-a-three-year-jail-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर नकदी उड़ाने पर तीन साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर नकदी उड़ाने पर तीन साल की कैद
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को गुमराह कर उसके एटीएम कार्ड से उसके खाते से 20 हजार रुपये निकालने के आरोपी तीन युवकों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन वर्ष की कैद और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपियों को एक माह की अतिरिक्त साधारण सजा भी भुगतनी होगी।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार बीते वर्ष 29 जून को रुद्रप्रयाग में नए बस अड्डे पर स्थित एटीएम में आरती देवी अपनी सहेली के साथ अपने पति का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने पहुंची थी। इसी दौरान तीन युवक एटीएम कक्ष में घुस गए। इन्होंने पैसे न निकलने की बात कहते हुए चालाकी से महिला का एटीएम बदलकर अपने पास रख लिया। महिला घर चली गई। इसके करीब आधा घंटे बाद महिला के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 20 हजार रुपये निकल चुके हैं। महिला तुरंत एटीएम पर पहुंची और बैंक को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
यह मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था। सोमवार को मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्य ने दोनों पक्षों को की दलीलें सुनने के बाद आरोपी सुनील सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह, महेंद्र पुत्र तोकराम निवासी सोनीपत (हरियाणा) और राजवीर सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी पानीपत (हरियाणा) को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि तीनों युवकों ने पहले से एटीएम में मौजूद महिला द्वारा मदद मांगे जाने पर बदमाशी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और फिर उसके खाते से हजारों की धनराशि निकाल ली। यह कृत्य माफीलायक नहीं है।
विज्ञापन
तीन घटनाएं हुई एटीएम से रुपये निकालने की
रुद्रप्रयाग। जिले में बीते वर्ष मई और जून माह में तीन ऐसी घटनाएं हुई जिनमें एटीएम कार्ड का कोड मांगकर या एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे के खाते से रुपये निकाले गए। 8 मई को एक युवक को मोबाइल काल कर उसके एटीएम का कोड मांगा गया। इसके बाद उसके खाते से 15 हजार 600 रुपये तीन बार में निकाले गए।
दूसरी घटना तिलवाड़ा को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ी हैं, जहां एक महिला का एटीएम कार्ड भूलवश बैंक के बाहर गिर गया था। इस दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। बाद में उन्होंने तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में अलग-अलग एटीएम से करीब 70 हजार रुपये खाते से निकाले।
इसके अलावा आईडीबीआई के एटीएम को अराजक तत्वों ने तोड़ा। इससे पूर्व 2015 में रुद्रप्रयाग के भाणाधार में एसबीआई के एटीएम से तोड़फोड़ की गई थी। वहीं जखोली में एक रिटायर्ड अधिकारी को फोन से उनके एटीएम का कोड मांगकर 60 हजार रुपये निकाले गए।