फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Assessed fire safety at gas warehouses.

Rudraprayag News: गैस गोदामों में अग्निसुरक्षा का जायजा लिया

Mon, 05 Oct 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 05 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Assessed fire safety at gas warehouses.
रुद्रप्रयाग। अग्निशमन विभाग ने जिले में संचालित गैस गोदामों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला ने गोदामों में अग्निशमन उपकरणों, गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण और विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और अग्निशमन उपकरणों को हमेशा चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान गोदामों में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन और सुरक्षित इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी नीरज सिंह धामी को व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत गैस गोदाम का स्थलीय निरीक्षण कराया गया और अग्नि सुरक्षा जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed