{"_id":"57d2e9b14f1c1b255631a9ed","slug":"as-well-as-increased-rains-subsided-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात थमने के साथ ही बढ़ने लगी यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात थमने के साथ ही बढ़ने लगी यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में सुधार होने के साथ ही केदारनाथ की यात्रा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इन दिनों धाम जाने वाले और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रा के लिए तीन हेली कंपनियों के हेलीकाप्टर गुप्तकाशी से धाम तक अपनी उड़ान भरने लग गए हैं।
बरसात थमने के बाद एक बार फिर यात्रा का उल्लास दिखने लगा है। जिला रुद्रप्रयाग से लेकर केदारघाटी के बाजारों में यात्रियों के वाहन नजर आने लगे हैं। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी आवाजाही बढ़ गई है। चार दिनों से पैदल मार्ग पर आवाजाही बढ़ने के साथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है।
दूसरी तरफ, हेली कंपनियों ने भी केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी है। बीते तीन दिन से गुप्तकाशी स्थित अपने-अपने हेलीपैड से आर्यन, गोदावत और सुमित एविएशन के हेलीकाप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी केदारनाथ की शेष दो माह की यात्रा को लेकर सभी इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पड़ावों सहित धाम में राशन और अन्य जरूरी सामग्री का कोटा भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक सुरक्षा को लेकर थाना व चौकी प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्ग के बाजारों में गश्त व चेकिंग बढ़ा दी गई है।
523 ने किए दर्शन
केदारनाथ में शुक्रवार को 523 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से धाम में 266007 श्रद्धालु अभी तक दर्शन कर चुके हैं।
तीन हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हैं। धाम व पड़ावों पर यात्रियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- डा. राघव लंगर
डीएम, रुद्रप्रयाग