फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Army Day celebration 2020 Ten winners of Mini Marathon honored

सेना दिवस: मिनी मैराथन के दस विजेताओं को किया सम्मानित

Wed, 15 Jan 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Army Day celebration 2020 Ten winners of Mini Marathon honored
गुलाबराय मैदान में सेना दिवस के अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के साथ स्कूली बच्चे। - फोटो : RUDRAPRYAG
सेना दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता रहे राहुल सिंह, नवीन रावत, साहिल सिंह, प्रमोद सिंह, अर्चना, मनीश बडोला, विकास रावत, रोहित, सोनम, कंचन आदि को मेजर ऋषभ और सीडीओ द्वारा मेडल भी प्रदान किए गए। इस मौके पर गुलाबराय मैदान में 10-जम्मू-कश्मीर लाइट इनफैंट्ररी द्वारा सैन्य शस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे जवान विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात हैं। यह दिन देश के प्रति समर्पण और कुर्बानी देने की प्रेरणा का पवित्र अवसर माना जाता है। इसके बाद रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड बाईपास पर मिनी मैराथन का आयोजन भी किया गया। गुलाबराय मैदान में आयोजित सैन्य शस्त्रों की प्रदर्शनी में सेना के अधिकारियों व जवानों ने लोगों को हैंड हैल्ड थर्मल इमेजर, इंसास राइफल, एके-47, स्नाइपर राइफल, ग्रीनेड लॉंचर, मोर्टार, मशीन गन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ओआईसी ईसीएचएस कर्नल जेपी काला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आरएल थापा, मेजर शिवा समेत अनूप नेगी मेमोरियल, शिशु विद्या मंदिर, बेलनी व अन्य स्कूली बच्चे, प्रशासनिक व सेना के अधिकारी तथा जवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed