रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने रंपुरा में लोगों की मांग पर शिव मंदिर चौरासी घंटा के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रंपुरा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
वहां पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष यादराम कोली, किशन कोली, कृष्ण मुरारी, सुरेश कोली, पंडित नरेश चंद्र शर्मा, जुगल किशोर, राजू कोली, देव कोली, सुनील कोली, महेंद्र पाल कोली, लालू कोली, कल्लू राम, सुदामा कोली, वासुदेव कोली, बालक राम कोली आदि थे।
इधर, विधायक ने ग्राम अलखदेवी में जिला योजना के तहत आंतरिक सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, मनोज नारंग, प्रीत बजाज, सतीश बजाज, मदन तनेजा, लाल बहादुर, पवन गगनेजा, सतीश बत्रा, सूरजजीत बत्रा, राजेश बजाज, वेद प्रकाश आदि थे।