{"_id":"57d03fb34f1c1b3d3b31938f","slug":"anm-to-open-the-locks-of-the-second-day-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखोली ब्लॉक में बढ़ी पुलिस गश्त, लगे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखोली ब्लॉक में बढ़ी पुलिस गश्त, लगे बैरियर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लाक में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस चौकी मयाली में स्टाफ बढ़ाने के साथ ही चिरबिटिया और सौंराखाल में बैरियर लगा दिए गए हैं।
विकासखंड के जयंती गांव में हुई महिला की हत्या के बाद से क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। मयाली पुलिस चौकी का संचालन अब जखोली में बन रहे थाना भवन से किया जाएगा। चौकी में स्टाफ बढ़ाते हुए एक सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।
चौकी को स्थायी वाहन सुविधा भी मुहैया करा दी गई है। टिहरी जनपद की सीमा से लगे सौंराखाल और चिरबिटिया में बैरियर लगा दिये गए हैं। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर नई पुलिस चौकी या थाना खोलने का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पवन व मनीष रहे पुलिसमैन आफ द मंथ
रुद्रप्रयाग। पुलिस लाइन रतूड़ा में हुए मासिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए। बेहतरीन कार्य के लिए उप निरीक्षक पवन भारद्वाज व आरक्षी मनीष को पुलिस मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया। बैठक में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व जवान मौजूद थे।