{"_id":"69dcf11127b8edf3f005ac42","slug":"anganwadi-workers-took-out-a-rally-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117906-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
Mon, 13 Apr 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ऊखीमठ। वेतन वृद्धि सहित 11 सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने ऊखीमठ तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन के कारण सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। उन्होंने बीएलओ समेत सभी कार्यों का बहिष्कार किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर बाजार से तहसील परिसर तक रैली निकाली और सरकार से मांग हल करने की मांग की। ब्लॉक संगठन की संरक्षक संतोषी नेगी, सचिव सीमा नेगी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बर्तवाल ने कहा कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान शर्मिला देवी, आशा बर्तवाल, रेखा, मंजू देवी, सरोजिनी, रंजू तिवारी, संतोषी आदि मौजूद थे। संवाद