फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anganwadi center Temna closed for two months

आंगनबाड़ी केंद्र टेमना दो माह से बंद

Mon, 19 Sep 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

अगस्त्यमुनि ब्लॉक का आंगनबाड़ी केंद्र टेमना ढाई माह से बंद पड़ा है।आरोप लगाया कि दो माह पूर्व सुपरवाइजर व विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है, जिस कारण गांव के बच्चों को केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Anganwadi center Temna closed for two months

विस्तार

अगस्त्यमुनि ब्लॉक का आंगनबाड़ी केंद्र टेमना ढाई माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बाल विकास विभाग और सुपरवाइजर पर ग्रामीणों को गुमराह करने और अधिकारियों पर झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

टेमना के आदित्यराम, उमा दत्त, देवेंद्र प्रसाद आदि का कहना है कि बाल विकास परियोजना के तहत 12 वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा था। आरोप लगाया कि दो माह पूर्व सुपरवाइजर व विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है, जिस कारण गांव के बच्चों को केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हैरत यह है कि शिकायत पर जब बाल विकास विभाग के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया तो जांच अधिकारी उसी सुपरवाइजर को बना दिया, जो मामले में आरोपित है। कहा कि सुपरवाइजर ने जो रिपोर्ट डीएम को दी उसमें गांव में बच्चों की संख्या शून्य बताई गई। बाद में डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई लेकिन अभी तक कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं दे पाई है। इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति ने बताया कि आंगनबाड़ी टेमना के मामले में जांच अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed