{"_id":"618fc4e21d4e4a087035781e","slug":"andeep-s-talks-with-sdm-tehsildar-failed-rudrapryag-news-drn39595762","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम, तहसीलदार से अनदीप की वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम, तहसीलदार से अनदीप की वार्ता विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोलतीर-कोठगी मोटर पुल की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अनदीप नेगी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उप जिलाधिकारी व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अनशनकारी से आंदोलन खत्म करने के लिए वार्ता की लेकिन वे नहीं माने। मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी नेगी के आंदोलन का समर्थन किया।
शनिवार को उप जिलाधिकारी परमानंद राम और तहसीलदार मंजू राजपूत कोठगी पहुंचे। उन्होंने घोलतीर-कोठगी मोटर पुल की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे अनदीप नेगी से वार्ता की। प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशनकारी को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक उनसे वार्ता भी की लेकिन अनशनकारी ने कहा कि वे मांगपूर्ति तक अनशन पर डटे रहेंगे। जिस कारण, प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इधर ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, ग्राम प्रधान हरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, पूर्व सैनिक ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, ग्राम प्रधान कोठगी हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान छिनका देवेंद्र नेगी, उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राय सिंह, सुदर्शन भंडारी, पंकज भंडारी, संदीप राणा ने आंदोलन को समर्थन दिया।