घोलतीर-कोठगी मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अनदीप नेगी ने कोठगी में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, भूख हड़ताल जारी रहेगी।
शुक्रवार को तल्लानागपुर क्षेत्र के गांवों को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने के लिए अलकनंदा नदी पर घोलतीर-कोठगी मोटर पुल 2005/2006 में स्वीकृत हो चुका है लेकिन डेढ़ दशक बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। पूर्व में विधायक व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पुल को लेकर जनता से वादा भी कर चुके हैं बावजूद इसके स्थिति जस की तस है। ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, देवेंद्र नेगी, पुष्पा देवी ने भी अनदीप नेगी के आंदोलन को समर्थन दिया है। इधर, उत्तराखंड क्रांतिदल ने भी जनता के साथ मिलकर संघर्ष की बात कही है। संवाद