फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   An ledar showed up out of the way

एक पदाधिकारी को दिखाया बाहर का रास्ता

Sat, 13 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sat, 13 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर ने कहा कि चुनाव में युवाओं की अहम भागीदारी होती है। यही वजह है कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभी से धरातल पर काम करना होगा। बताया कि तीन मार्च को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंद्र राज बरार रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस मौके पर चमोली व रुद्रप्रयाग के कांग्रेसी विधायकों तथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संवाद आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मनमोहन झिंक्वाण, प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण, लोकसभा क्षेत्र के महासचिव संतोष रावत, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष  सुमन नेगी, सुनील चमोली, विनोद राणा, अगस्त्यमुनि छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक नेगी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विकास जगवाण, प्रीतम गोस्वामी, बंटी जगवाण, बलदेव नेगी, फरमान खान, अजरुद्दीन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस आठ से दस सीटों पर दावेदारी करेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर सर्वे करवाया जाएगा। जिताऊ प्रत्याशी को संगठन टिकट दिलवाने के लिए पूरा प्रयास करेगा। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर ने यहां पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस आपके द्वार अभियान चला रही है। इसमें कार्यकर्ता जनता को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इससे जनता में कांग्रेस के प्रति माहौल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आठ से दस सीटों पर युवा कांग्रेस दावेदारी करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्रमण कर युवाओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण, संतोष रावत, सुमन नेगी, विनोद राणा, सुनील चमोली, आलोक नेगी, विकास जगवाण, मनमोहन सिंह, सौरभ भास्कंडी, बादल रावत, मोहसीन अहमद, बंटी जगवाण व हैप्पी असवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed