फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   An event was organised under the name of a tree mother.

Rudraprayag News: एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ आयोजन

Mon, 22 Sep 2025 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 22 Sep 2025 04:13 PM IST
विज्ञापन
An event was organised under the name of a tree mother.
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग-जवाड़ी की राष्ट्रीय सेवा इकाई और नमामि गंगे इकाई ने संयुक्त रूप से एक पेड़ मां के नाम विषय पर पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रकृति, पर्यावरण को जोड़ते हुए मां के महत्व को रेखांकित कर एक से बढ़कर एक चित्र उकेरे। कार्यक्रम में क्विज भी हुआ जिसमें उत्तराखंड सहित संपूर्ण भारतवर्ष के बारे में प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गए। एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो. श्रीकांत नौटियाल ने बताया कि 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर नमामि गंगे इकाई के संयोजक डॉ. जगमोहन सिंह, सह संयोजक डाॅ. अंविता सिंह, डाॅ. आशीष नौटियाल, अजीता, सिमरन और शालिनी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed