फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Amisha and prem are topped in marathon

मैराथन दौड़ में अमीषा और प्रेम रहे अव्वल

Mon, 04 Apr 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 04 Apr 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
जीवन निर्माण एजुकेशन सोसायटी की ओर से संचालित डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में विद्यालय के प्रेरणास्रोत डा. जैक्सवीन के जन्मदिवस पर मैराथन दौड़  आयोजित की गई।  
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ऊखीमठ के ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, क्रीड़ा आदि शिक्षणेत्तर गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से होना जरूरी है। मैराथन दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय की अमीषा, रीता व सोनम और  बालक वर्ग में डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल के प्रेम, जीआईसी गुप्तकाशी के महेश रावत व जवाहर नवोदय विद्यालय के सौरभ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग में डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल की अंजली मंडल, जवाहर नवोदय विद्यालय की कल्पना व रिया और जूनियर बालक वर्ग में डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल के राहुल बिष्ट, पीयूष शुक्ला व राहुल गोस्वामी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीपक शुक्ला, सौरभ अवस्थी, दीक्षा वाजपेयी, दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वंशिका राणा व दिव्यांशु सेमवाल, सैनिक स्कूल के लिए चयनित छात्र प्रफुल्ल नेगी व राजदीप तथा वालीबाल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर महेश्वर सत्कारी व अखिलेश नेगी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed