फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Alcohol will not be served in marriage and other ceremonies

शादी व अन्य समारोह में नहीं परोसी जाएगी शराब

Wed, 10 Mar 2021 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Alcohol will not be served in marriage and other ceremonies
राजकीय इंटर कालेज बसुकेदार का सात दिवसीय एनएसएस शिविर राप्रावि पाली में शुरू हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने एक सुर में गांव में शादी व अन्य समारोह में शराबबंदी का निर्णय लिया। साथ ही स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाली में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मनोज ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास जागृत करता है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक राकेश असवाल व विजयपाल सिंह बिष्ट ने स्वयंसेवियों से शिविर का बेहतर लाभ लेने को कहा। इस मौके पर एनएसएस के जिला समन्वयक जगदीश टम्टा ने एनएसएस के बारे में जानकारी दी। जबकि कार्यक्रम अधिकारी राजीव लोचन भंडारी व सतीश भट्ट ने शिविर की रूपरेखा के बारे में बताया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों ने एक स्वर में पाली गांव में शराबबंदी लागू करने की शपथ भी ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयवीर सिंह परिहार, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुरजी देवी, विमला देवी रत्ना पंवार समेत विद्यालय स्टॉफ व स्वयं सेवी छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed