फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Akhilesh Singh Rana of Kamera became an officer in the army

सेना में अधिकारी बने कमेड़ा के अखिलेश सिंह राणा

Sat, 12 Dec 2020 05:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Singh Rana of Kamera became an officer in the army
शनिवार को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से कमीशन प्राप्त करने के बाद अपने परिजनों के साथ रुद्? - फोटो : RUDRAPRYAG
अगस्त्यमुनि विकासखंड के कमेड़ा गांव निवासी अखिलेश सिंह राणा भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में 18 महीने के प्रशिक्षण के बाद उन्हें शनिवार 12 दिसंबर कमीशन प्राप्त हुआ है। इस मौके पर उनके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

कमेड़ा गांव के पान सिंह राणा व कुसुम देवी की तीन संतानों में सबसे छोटे अखिलेश सिंह राणा की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर जाखधार से हुई। जबकि हाईस्कूल की पढ़ाई उन्होंने माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग से की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई देहरादून व स्नातक व राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई द हिंदू कॉलेज दिल्ली विवि से पूरी की। इसके बाद जुलाई 2019 में अखिलेश का सीडीएस में चयन हुआ। शनिवार को 18 महीने के प्रशिक्षण के बाद अखिलेश भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। इस मौके पर देहरादून आईएएम में मौजूद अखिलेश के ताऊ व गढ़वाल मंडल विकास निगम में सहायक अभियंता दयाल सिंह राणा ने बताया कि उनके भतीजे ने पढ़ाई के दौरान ही सेना में करियर बनाने की ठान ली थी। उनका भतीजा परिवार का पहला सैन्य अधिकारी है, जो उनके लिए गौरव की बात है। इधर, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अखिलेश के सैन्य अधिकारी बनने पर उन्हें व परिजनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed