फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Air services in Kedarnath start.

केदारनाथ में हवाई सेवा शुरू

Mon, 08 May 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग। Updated Mon, 08 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के लिए पांच कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन हेलीकॉप्टर ने 62 चक्कर लगाए। 357 श्रद्धालु हेली सेवा से धाम पहुंचे, लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। 287 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर लौटे, जबकि दोपहर तीन बजे बाद खराब मौसम के कारण 70 यात्रियों को केदारनाथ में ही ठहरना पड़ा। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रात: 11 बजे से गुप्तकाशी, मैखंडा, नारायणकोटी हेलीपैड से यूटीआर, ट्रांस भारत, हिमालयन हेली, हैरिटेज एविएशन और ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। इन हेलीकॉप्टर ने 62 चक्कर लगाए। हेलीकॉप्टर सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पहले दिन पांच कंपनियों के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


सभी हेली कंपनियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही केदारनाथ या क्षेत्र में अगर किसी यात्री की तबियत खराब हुई या अन्य कोई घटना हुई तो, उस यात्री को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से अपनी सेवा देनी हेागी। इधर, दूसरे दिन भी डीजीसीए की टीम द्वारा केदारघाटी के अन्य कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण किया गया। बाद में कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि मंगलवार को कुछ और कंपनियां भी हेली सेवा शुरू करेंगी। बता दें कि इस वर्ष शासन से केदारनाथ यात्रा में 14 हेली कंपनियों को यूकाडा की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा की अनुमति प्रदान की गई थी, लेकिन डीजीसीए द्वारा आपत्ति के बाद कपाट खुलने के दिन से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब, अधिकारियों के निरीक्षण के बाद हवाई सेवा शुरू हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed