{"_id":"5e5d58888ebc3eebb562385c","slug":"agricuture-rudrapur-news-hld3759142139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर में चार दिवसीय किसान मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर में विभिन्न फर्मों की ओर से लगाए जा रहे स्टॉल।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
विवि परिसर में मंगलवार से चार दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ हो रहा है। इसका उद्घाटन गांधी मैदान में सुबह 11 बजे अल्मोड़ा निवासी प्रगतिशील किसान हीरा सिंह बिष्ट करेंगे। प्रगतिशील किसान शेरपुर नारसन हरिद्वार के विजयपाल सिंह, रंजीतनगर बाजपुर के हरमिंदर सिंह और काशीपुर के सुमित लखोटिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
निदेशक संचार डॉ. एसके बंसल ने बताया कि मुख्य अतिथि को मेले में लगी उद्यान प्रदर्शनी स्टॉलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस दौरान विवि कुलपति डॉ. तेज प्रताप, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा व निदेशक शोध डॉ. एएस नैन भी मौजूद रहेंगे। बताया कि मेले में अब तक छोटे-बड़े 430 स्टॉलों का पंजीकरण हो चुका है। मेले में शिरकत करने वाले किसानों को पंतनगर और हल्दी रेलवे स्टेशन से लाने-ले जाने सहित उनके रात्रि विश्राम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेले के चारों दिन किसानों को विभिन्न शोध केंद्रों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।