फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agriculture, tourism festival begins in Chanddhar

चांदधार में कृषि, पर्यटन महोत्सव का आगाज

Thu, 28 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Agriculture, tourism festival begins in Chanddhar
पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। मेले का पहला दिन लोक गायक साहब सिंह रमोला व अकांक्षा रमोला के नाम रहा। उन्होंने कई गीतों की प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

चोपता के चांदधार में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जीआईसी मयकोटी व बावई में कक्षों के निर्माण के लिए जिला योजना और स्वांरीग्वांस-घिमतोली मोटर मार्ग, घिमतोली में हैंडपंप मोटर लगाने और सनबैंड-चामक-चमस्वाड़ा मोटर मार्ग के लिए राज्य योजना से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कोरोनाकाल के दो वर्ष से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां ठप थीं। इस महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मेलाध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पांच दिवसीय महोत्सव में कृषि, उद्यान, बाल विकास, पशुपालन, आयुर्वेदिक व स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमित प्रदाली, लक्ष्मण बत्र्वाल, दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, दलवीर राणा, भागमल नेगी, जयवीर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य परमवीर कुवर, जगदंबा बेंजवाल, अंजना देवी, शूरवीर खत्री, मनवर सजवाण, गीता देवी, जीतराज, मनोज, कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed