{"_id":"72d1207b3d1ec86e420e1e4d8a06d1ea","slug":"agastyamuni-and-i-dominated-jkholi-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लाक का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लाक का रहा दबदबा
अमर उजाला अगस्त्यमुनि।
Updated Fri, 20 Nov 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व संयुक्त निदेशक रमेश चंद्र चमोला ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षक जगत पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह प्रतिभाओं को तराशते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए जुट जाएं। उन्होंने बच्चों को भी जागरूक होकर लगन और कठिन परिश्रम से लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।
जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह चौहान ने सपनों की उड़ान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। पहले दिन की खेल प्रतियोगिता के तहत क्विज प्राथमिक वर्ग में जखोली प्रथम व अगस्त्यमुनि द्वितीय रहा। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। बाल शोध प्राथमिक वर्ग में जखोली अव्वल रहा।
पेटिंग जूनियर वर्ग में जखोली और नुक्कड़ नाटक में अगस्त्यमुनि ने बाजी मारी। इस मौके पर डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, सहायक लेखाधिकारी शाकिर अली सिद्दीकी, बीईओ केएल रडवाल, ब्लाक समन्वयक वीएस बर्तवाल, गिरिजा सेमवाल, दलवीर सिंह पुजारी, केपी भट्ट, अनूप नेगी, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।