फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   After the announcement of CM has not Damrikrn

सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण

Thu, 14 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 14 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा के एक वर्ष बाद भी मयाली-रणधार-धारकुड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं हो पाया है। मार्ग पर लोनिवि व पीएमजीएसवाई एक वर्ष से सोलिंग का काम भी पूरा नहीं किया है।

जखोली विकासखंड के चौंरा, बरसीर, पौंठी, खलियाण, मुनियागर, रणधार, बधाणी, गोरपा, जखवाड़ी, धारकुड़ी सहित बांगर और लस्या पट्टी के गांवों के लिए 80 के दशक में मयाली-रणधार मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। 90 के दशक में मार्ग का विस्तार कर धारकुड़ी तक किया गया। अब दो दशक बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया। बीते वर्ष बधाणी मेला में पहुंचे तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने मार्ग के डामरीकरण/हॉटमिक्स की घोषणा की। बावजूद इसके अब तक स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर पंवार, राकेश काला, त्रिलोक सिंह रौतेला, दुलभ सिंह का कहना है कि लोनिवि व पीएमजीएसवाई में बंटे होने से सड़क सुधार कार्य सुस्त गति से हो रहा है। 28 किमी मार्ग पर सोलिंग के तहत पत्थर बिछाए गए हैं, जिससे वाहनों का आवागमन बमुश्किल से हो रहा है। इन हालात में वाहन चालक यात्रियों से 15 से 28 किमी तक का एक तरफा 50 से 80 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने जून माह तक मार्ग का डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मयाली-धारकुड़ी मार्ग का 19 किमी क्षेत्र लोनिवि के पास है। डामरीकरण के लिए 418 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। मार्ग पर पहले चरण की सोलिंग की जा रही है। जल्द दूसरे चरण की सोलिंग कर डामर बिछाई जाएगी।
--- इंद्रजीत बोस, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed