{"_id":"69d6577f6bdf70d0bd0c1412","slug":"after-inspecting-the-drug-store-three-samples-were-sent-for-testing-rudraprayag-news-c-47-1-sdrn1002-118017-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: औषधि भंडार का निरीक्षण कर तीन सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: औषधि भंडार का निरीक्षण कर तीन सैंपल जांच के लिए भेजे
Wed, 08 Apr 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने केंद्रीय औषधि भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा की गुणवत्ता जांचने के लिए तीन सैंपल एकत्रित कर राजकीय प्रयोगशाला देहरादून भेजे। उन्होंने कहा कि यदि जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता में कोई कमी मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक ने औषधि वितरण व भंडार के अभिलेखों की जांच की और औषधि के रखरखाव और सुरक्षित भंडारण को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औषधि भंडारण, वितरण व उपयोग में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी जीएल आर्य व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद