फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Affected people told problems to DM on inspection

निरीक्षण पर पहुंची डीएम को प्रभावितों ने बताई समस्याएं

Fri, 21 Aug 2020 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Affected people told problems to DM on inspection
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए डीएम व? - फोटो : RUDRAPRYAG
डीएम वंदना सिंह ने चारधाम विकास परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का निरीक्षण किया। इस तिलवाड़ा में भवन स्वामियों व व्यापारियों ने मुआवजा नहीं मिलने पर रोष जताया। कहा कि भूमि अधिग्रहण व अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी उन्हें मुआवजा नही मिल पाया है, जिस कारण वे अपनी संपत्तियों का पुनर्निर्माण व मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। भवन व भूमि स्वामियों ने भी हाईवे चौड़ीकरण से टूटे संपर्क रास्तों के पुनर्निर्माण की मांग भी की। उधर, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और फाटा में भी ऑल वेदर रोड़ परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों ने डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर डीएम ने एनएच के ईई व राजस्व विभाग को लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि, जिन-जिन प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है, उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को क्षति का आकलन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा। इस मौके पर एनएच, लोनिवि, जलसंस्थान, जलनिगम, शिक्षा, आरईएस समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed