फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Adarsh Public School became the winner in football girls category

Rudraprayag News: फुटबाल बालिका वर्ग में आदर्श पब्लिक स्कूल बना विजेता

Thu, 14 Dec 2023 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Adarsh Public School became the winner in football girls category
अगस्त्यमुनि। खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के पांचवें दिन अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग फुटबाल स्पर्धा हुई। बालिका वर्ग में आदर्श पब्लिक स्कूल गंगानगर अगस्त्यमुनि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्राॅफी अपने नाम की। वहीं, कराटे स्पर्धा में अंडर-14 बालक वर्ग में वैभव और बालिका वर्ग में भूमिका ने दूसरे चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांचवें दिन अंडर-14 व 17 बालक व बालिका वर्ग के फुटबाल मैच हुए। अंडर-14 वर्ग कराटे स्पर्धा 35 किलो भारवर्ग में वैभव ने प्रथम, मयंक रावत ने द्वितीय और सत्यम रमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 किलो भारवर्ग में भूमिका, मनीषा और राखी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय हासिल कर दूसरे चरण में प्रवेश किया। अंडर-17 आयु 55 किलो भारवर्ग बालक में आयुष नेगी और 48 किलो भारवर्ग बालिका में अदिति पांडेय ने जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed