फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Accused absconding for three years sent to jail

तीन वर्ष से फरार आरोपी को भेजा जेल

Mon, 27 Jul 2020 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding for three years sent to jail
सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था। एनटी मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में पटवारी जेपी ढिंगिया, जयवीर राणा और अर्जुन बर्त्वाल ने आरोपी की धरपकड़ करते हुए अगस्त्यमुनि विकासखंड के तड़ाग गांव पहुंचे। जहां आरोपी सते सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया किया गया। रुद्रप्रयाग में न्यायालय में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि वर्ष 2017 में तड़ाग गांव में ग्राम पंचायत की खुली बैठक के दौरान आरोपी ने ग्रामीणों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की थी। साथ ही सरकारी काम में बाधा डाई, जिस पर ग्रामीणों ने उसके विरुद्ध राजस्व उप निरीक्षक चौकी में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed