{"_id":"b449a07581862a710de2ff6d5104ee7a","slug":"absent-officials-instructed-to-stop-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 01 Dec 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
यहां आयोजित तहसील दिवस पर दर्ज 22 शिकायतों में से दस शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर तहसील दिवस पर अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी एडीएम ने दिए।
तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम राहुल गोयल ने कहा कि तहसील दिवस पर उठी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।
तभी इसका लाभ जनता को मिलेगा। तहसील दिवस पर विमल चंद्र शुक्ला ने मयाली-गुप्तकाशी सड़क की बदहाल स्थिति, गुप्तकाशी में जीप-टैक्सी पार्किंग की व्यवस्था न होने, नागजगई में मातृ-शिशु केंद्र न होने, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत की।
सारी के प्रधान घनश्याम लाल ने मस्तूरा-दिलमी-करोखी मोटर मार्ग का मलबा हाईवे पर गिरने, तहसील कर्मचारी संदीप व शिवलाल ने तहसील क्वाटर्स में पेयजल की किल्लत आदि की शिकायत रखी। इस मौके पर एसडीएम यूएस चौहान, तहसीलदार अबरार अहमद, खंड शिक्षाधिकारी केएस राणा आदि उपस्थित थे।