{"_id":"6a11b8ed946a282dce0b5526","slug":"abhinav-and-aaradhya-honored-for-their-success-in-the-navodaya-examination-rudraprayag-news-c-53-1-sri1002-122935-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नवोदय परीक्षा में सफलता पर अभिनव और आराध्या सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नवोदय परीक्षा में सफलता पर अभिनव और आराध्या सम्मानित
Sat, 23 May 2026 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 23 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
नवोदय परीक्षा में सफलता पर अभिनव और आराध्या सम्मानित
श्रीनगर। मां नंदा देवी मंदिर समिति की ओर से शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान कक्षा 6 के छात्र अभिनव जोशी को जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान और पौड़ी गढ़वाल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 6 की छात्रा आराध्या पंवार को भी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय परीक्षा में सफलता हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मां नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पुरी, राकेश सेमवाल, डॉ. रोहित कोलेकर, कमलेश असवाल मौजूद रहे।इ स मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने मां नंदा देवी मंदिर समिति का स्वागत किया। साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मुकेश मैठाणी को भी हाल ही में मिले उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026 के लिए सम्मानित किया गया।