फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   AAP will give free electricity to the farmers of the state: Kaler

प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली देगी आप : कलेर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
AAP will give free electricity to the farmers of the state: Kaler
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते आप के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है। जनता की इच्छा के अनुसार ही पार्टी ने प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए बाहरी राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को अग्रसेन चौक के पास पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकार वार्ता में कलेर ने कहा कि उत्तराखंड में अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं। सरकार की अनदेखी के चलते हर वर्ष जंगली जानवर फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि काश्तकारी को उनकी पार्टी प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन

दिल्ली के मॉडल को जनता देख चुकी है और दिल्ली जैसी फ्री शिक्षा, मुफ्त बिजली और मूलभूत सुविधाएं चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों की नीति और नियति में बहुत फर्क है। दोनों पार्टियों ने राजनीति को खत्म कर प्रदेश में ठेकेदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जनता का साथ मिला तो उनकी पार्टी देहरादून में बैठकर कोई नीति नहीं बनाएगी, जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। वहां कमल श्रीवास्तव, हरजिंदर सिंह खैरा, मनीष पांडे, विकास शर्मा, शंकर कोली, रोहिताश गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed