फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A young man died from a stone falling from a hill on the Gaurikund highway

गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर से युवक की मौत

Mon, 03 Aug 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
A young man died from a stone falling from a hill on the Gaurikund highway
रक्षाबंधन पर्व पर परिवार के साथ भगवान तुंगनाथ के दर्शनों को जा रहे एक युवक की भीरी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। युवक ने इसी वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन

किनज्याणी गांव निवासी धर्मवीर सिंह (17) अपने पिता मोहन सिंह व अन्य रिश्तेदारों के साथ तृतीय केदार के दर्शनों के लिए जा रहा था। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा के समीप पहाड़ी से मलबा आने पर यातायात बाधित हो गया। इस दौरान युवक वाहन से बाहर निकला और टहलते हुए भीरी की तरफ आगे बढ़ गया। तभी पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर उसके ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तत्काल निजी वाहन से सीएचसी अगस्त्यमुनि ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 31 जुलाई को भी रुद्रप्रयाग और घेंघड़खाल में भी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर दस से अधिक डेंजर जोन
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना में बीते दो वर्ष से निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बीते 21 माह में चार हादसे हो चुके हैं, जिसमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 किमी लंबे हाईवे के शुरूआती 70 किमी पर ऑल वेदर रोड परियोजना का कार्य चल रहा है। भारी-भरकम मशीनों से हो रहे निर्माण से चट्टानें जगह-जगह पर दरक रही हैं, जिससे हाईवे पर दस से अधिक डेंजर जोन बन चुके हैं। बरसात के इस मौसम में स्थिति यह है कि कब कहां पर पहाड़ी से पत्थर या मलबा गिर जाए, कहना मुश्किल है। बांसवाड़ा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद हाईवे के डेंजर जोन का ट्रीटमेंट किया जाना है। यह कार्य बीते वर्ष भूवैज्ञानिकों द्वारा किए गए भूगर्भीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर वैज्ञानिक विधि से होना है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
दोपहर बाद से गौरीकुंड हाईवे बंद
रुद्रप्रयाग। सोमवार को दोपहर बाद से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा में पहाड़ी से भारी मलबा आने से बंद हो रखा है। देर शाम तक भी हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था। यातायात को बांसबाड़ा-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। लेकिन इस मार्ग की हालत भी दयनीय बनी हुई है।

दोपहर साढ़े 12 बजे बांसवाड़ा में पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर गिरने से गौरीकुंड राजमार्ग बंद हो गया था। इस दौरान एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा मशीन से मलबा सफाई का प्रयास किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थर व मलबे के कारण ऐसा नहीं हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा हुआ है, जिसे साफ करने में चार से पांच घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed