फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A signed memorandum spanning 3,000 pages was sent to the PM and the CM.

Rudraprayag News: तीन हजार पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन पीएम व सीएम को भेजा

Mon, 27 Jul 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 27 Jul 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
A signed memorandum spanning 3,000 pages was sent to the PM and the CM.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। गो संरक्षण व गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत 75 हजार गो सेवकों का हस्ताक्षरों का तीन हजार पन्नों ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा गया। ज्ञापन में गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गो सेवा मंत्रालय की स्थापना और हर जिले में गो ट्रॉमा सेंटर, गो एंबुलेंस सेवा शुरू करने जैसी मांगें की गई हैं।

अभियान के जिला प्रभारी रोहित डिमरी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में देश की 5100 तहसीलों के माध्यम से मांगपत्र भेजे गए थे जबकि दूसरे चरण में जिलाधिकारियों के माध्यम से हजारों लोगों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने बताया कि अब 27 अक्तूबर को मुख्य सचिवों के माध्यम से मांगपत्र सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र गोस्वामी, गौ रक्षा विभाग के उपाध्यक्ष दीपक नौटियाल, प्रवीण रावत, गौरव रावत, ज्योति किमोठी, दुर्गा देवशाली आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed