फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A massive cleaning campaign will be run in Kedarnath on 19th

19 को केदारनाथ में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लिए सफाई महाभियान

Tue, 17 May 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
A massive cleaning campaign will be run in Kedarnath on 19th
मध्य हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति बाबा के भक्तों को जागरूक करने के लिए केदारनाथ में 19 मई को वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस महाभियान में प्रशासन, पुलिस, यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी, बीकेटीसी और बाबा के दर्शनों के लिए धाम पहुंच रहे श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

केदारनाथ में इस बार रिकार्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन पैदल मार्ग से धाम तक यात्रियों की भारी भीड़ से पर्यावरण को नुकसान भी हो रहा है। यात्रियों की ओर से पैदल मार्ग से धाम तक कई जगहों पर प्लास्टिक कचरे के साथ अन्य कूड़ा-कचरा इधर-उधर फेंका जा रहा है। इसको देखते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने केदारनाथ पहुंच रहे यात्रियों को सफाई के लिए जागरूक करने के लिए 19 मई को सफाई महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। मंदिर परिसर सहित पूरे केदारपुरी में साफ-सफाई कर जैविक, अजैविक और प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया जाएगा। कूड़े को गौरीकुंड व सोनप्रयाग लाने के बाद रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed