फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गैरसैंण, ऋषिकेश या दून हो विस्थापन तो छोड़ेंगे अपनी भूमि

गैरसैंण, ऋषिकेश या दून हो विस्थापन तो छोड़ेंगे अपनी भूमि

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। सेमी और चंद्रापुरी गांवों को पूर्ण विस्थापन की सूची में शामिल करने के बावजूद शासन स्तर पर ठोस प्रयास न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। लक्ष्मी नारायण मंदिर चंद्रापुरी में हुई बैठक में केदार हिमालय विकास संघर्ष समिति ने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद से चंद्रापुरी गांव पर चारों ओर से संकट में है। बावजूद इसके सरकार ठोस कार्रवाई के बजाय लोगों को यहीं मकान बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। कहा कि सरकार अगर गैरसैंण, ऋषिकेश, देहरादून के किसी भी क्षेत्र में विस्थापित करे तो लोग अपनी नाप व पंचायती भूमि छोड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

चंद्रापुरी की ग्राम प्रधान सुलोचना देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि चंद्रापुरी गांव के ऊपर की ओर से भूस्खलन हो रहा है। दाहिने ओर ढालसिंगी गदेरे से भी कटाव हो रहा है। इस मौके पर चंद्रापुरी से पाली-रयांसू पैदल मार्ग के नीचे मंदाकिनी नदी किनारे आरसीसी दीवार बनाने की मांग भी की गई। चंद्रापुरी में आपदा में बहे पैदल पुल के स्थान नए झूला पुल बनाने में आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए भी प्रशासन से उचित कार्रवाई का आग्रह किया गया। कहा गया कि पुल के अभाव में जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। समस्याओं के निराकण को सामूहिक प्रयास का निर्णय लिया गया। कहा गया कि जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गगनजीत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुशीला भंडारी, दर्शन सिंह बिष्ट, शिव सिंह भंडारी, बीरेंद्र लाल, प्रेम लाल, नारायण दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed