फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सिलगढ़ पट्टी को पर्यटन की दृष्टि से करेंगे विकसित

सिलगढ़ पट्टी को पर्यटन की दृष्टि से करेंगे विकसित

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा। सिलगढ़ पट्टी के अंतर्गत धार्मिक एवं पर्यटक स्थलाें को विकसित करने के लिए ग्रामीणाें की सामूहिक बैठक हुई। वक्ताआें ने पट्टी के अंतर्गत पर्यटक और धार्मिक स्थलाें को विकसित करने पर विचार रखे। तय किया गया कि क्षेत्र में तीर्थ एवं पर्यटक स्थलाें को चिह्नित कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुसाढुंग में जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा की अध्यक्षता में आयोजित पर्यटन गोष्ठी में कहा गया कि सिलगढ़ पट्टी में कई धार्मिक व पर्यटक स्थल हैं। उचित प्रचार-प्रसार के अभाव में ये लोगाें की नजराें से ओझल हैं। उन्हाेंने आश्वासन दिया कि नागराजा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए जिला पंचायत में बजट अनुमोदित किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन उत्थान विकास समिति के अध्यक्ष शेर सिंह सिरवाड़ ने कहा कि पर्यटन विभाग को क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुधारनी चाहिए। सिलगढ़ विकास समिति के महासचिव ओपी बहुगुणा ने कहा कि आपसी सामंजस्य से ही क्षेत्र में पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिल सकता है। इसके लिए युवाआें को आगे आना होगा। इस मौके पर बाबा उदयनाथ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह पंवार, सच्चिदानंद सेमवाल, कमल सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशवीर चौहान, सूबेदार गंगा सिंह जखवाल, पूर्व प्रधान दर्मियान जखवाल, दर्शन सिंह बिष्ट, प्रधान दयादत्त गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed