फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मंदिर की पवित्रता से समझौते को तैयार नहीं उमा

मंदिर की पवित्रता से समझौते को तैयार नहीं उमा

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
केदारनाथ। केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती केदारनाथ पुनर्निर्माण मसले पर हक-हकूकधारियों को साथ देने का वादा कर चली गई। लेकिन उन्होंने मंदिर की पवित्रता और पर्यावरणीय संतुलन के साथ किसी भी समझौते के साथ इनकार किया है।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट के साथ केदारनाथ के निरीक्षण के लिए पहुंची उमा ने तीर्थ-पुरोहितों को डांटा-डपटा, तो पुचकारा भी। तीर्थ पुरोहितों ने उनके समक्ष तीन मांग रखी, तो उमा ने भी तीन शर्त रख दी। उमा भारती ने साफ कह दिया कि पहले केदारबाबा है, दूसरे स्थान पर तीर्थ पुरोहित। हालांकि तीर्थ पुरोहिताें के हक के साथ अहित नहीं होने दिया जाएगा। तीर्थ पुरोहित समाज ने आपदा से बचे भवनों को यथावत रखने, क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत और जिन लोगों के भवन ध्वस्त हो गए हैं, उनको दोबारा उसी स्थान पर बसाने की मंाग की। जवाब में उमा ने साफ कह दिया कि देवदर्शनी से मंदिर के आगे स्थापित नंदी बैल की प्रतिमा दिखाई दे, यह रूप होना चाहिए। सरस्वती और मंदाकिनी नदी के संगम के बीच के स्थान पर मलमूत्र विसर्जन (यानि कि होटल निर्माण न हो) नहीं होना चाहिए। पुराणों में भी इसका उल्लेख किया गया है। मंदिर समीप सिर्फ एक मंजिल दुकानों का निर्माण हो। ताकि मंदिर की अस्मिता को ठेस नहीं पहुंचे। ऐसा न हो कि मंदिर ढक जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हक-हकूकधारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जो प्रभावित व्यापारी जहां का है, उसको उसी स्थान पर पुनर्वासित किया जाएगा। उनकी भूमि पर बाहरी व्यक्ति को नहीं बसने दिया जाएगा। पुराने स्थान पर बसाने कि जिद पर उन्होंने कहा कि वह उनकी बेटी-बहन है और इसी रूप में आई है। यदि जबरदस्ती करेंगे, तो उनको मुख्यमंत्री हरीश रावत (यानि कि सरकारी तंत्र) के हवाले कर दूंगी। तब सब कुछ सरकारी हिसाब से होगा। वह किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगी। उमा का मूड देखकर तीर्थ पुरोहित भी बोल उठे कि ‘दीदी आप हमारा साथ मत छोड़ना’।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडों के जीर्णोद्धार पर जोर
केदारनाथ। जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने आपदा से क्षतिग्रस्त और तबाह हो चुके पवित्र कुंडों के जीर्णोद्धार की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुंडों का पौराणिक महत्व है। तीर्थयात्री इन कुंडों में पूजा कराते हैं। इसलिए उनका जीर्णोद्धार और पुनर्जीवित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed