{"_id":"14-78441","slug":"Rudraprayag-78441-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाम में कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाम में कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां पूरी
Rudraprayag
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 21 अक्तूबर को केदारनाथ में होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी है। बैठक प्रवचन हॉल में कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि इस बीच कैबिनेट बैठक 20 अक्तूबर को होने संबंधी मौखिक सूचना मिली है।
प्रदेश सरकार ने केदारनाथ धाम में कैबिनेट बैठक का निर्णय लिया है। ताकि यह संदेश जा सके कि अब यहां स्थिति सामान्य हैं। साथ ही लोेगों को भरोसा दिलाया जा सके कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। प्रशासन ने केदारनाथ मंदिर से करीब 70 मीटर दूर बायीं दिशा मेें प्रवचन हॉल को बैठक के लिए चुना है। इसके लिए लोनिवि गुप्तकाशी के ईई केएस नेगी ने नजरी नक्शा और एसडीएम ऊखीमठ के प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है। शनिवार को हेलीकाप्टर से कंप्यूटर और अन्य सामग्री केदारनाथ भेजी गई।
मुख्यमंत्री और 11 मंत्रियों, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सहित अन्य कुछ सचिवों सहित नेताओं और पदाधिकारियों के केदारनाथ पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर ठहरने की तैयारियां की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ सचिव रविवार को ही केदारनाथ पहुंच जाएंगे। प्रभारी जिलाधिकारी राहुल गोयल ने बताया कि ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है। ऊर्जा निगम के एई को केदारनाथ भेज दिया गया है। निगम के ईई और उरेडा के परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी रविवार को केदारनाथ जाएंगे।