फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मोरारी बापू ने बांटे साढे़ सात करोड़ के चेक

मोरारी बापू ने बांटे साढे़ सात करोड़ के चेक

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। प्रसिद्ध कथावाचक संत मोरारी बापू ने करुणावती क्लब ट्रस्ट के माध्यम से 2,313 लोगाें को करीब साढे़ सात करोड़ रुपये राहत राशि के चेक वितरित किए। यह राहत राशि रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के आपदा प्रभावितों के अलावा अन्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी दी गई। ट्रस्ट ने केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये का चेक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दिया।
विज्ञापन

यहां क्रीड़ा मैदान में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की। मोरारी बापू ने बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि केदारनाथ आपदा के दौरान वह यूएसए में रामकथा कर रहे थे। इस घटना के बारे में पता करने पर व्यासपीठ से लोगों से मदद करने की अपील की। लोगों ने बहुत कम समय में करीब 10 करोड़ रुपये ट्रस्ट को दिए। इसमें से डेढ़ करोड़ पिछले साल आपदा के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में खर्च किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक शैला रानी रावत के अनुरोध पर कहा कि वह भविष्य में केदारनाथ या अन्य स्थान पर नौ दिवसीय राम कथा करेंगे। सीएम रावत ने कहा कि संत की सहायता का कोई मोल नहीं होता है। आगे भी वह ऐसी मदद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश उबर रहा है। सैलानी उत्तराखंड आ रहे हैं। अगले साल निश्चित तौर पर चार धाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु आएंगे। दो साल में स्थिति सामान्य हो जाएगी। गौरीकुंड से रामबाड़ा तक पैदल मार्ग की चढ़ाई को कम किया जाएगा। कहा कि आपदा प्रभावितों को नौकरी में वरीयता संबंधी कैबिनेट का निर्णय कानूनी वजह से रुक गया था। इसको दोबारा कैबिनेट में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शैला रानी ने ट्रस्ट की ओर से 10 करोड़ की मदद देने पर आभार जताया। कहा कि आपदा के बाद वह बनारस में बापू और उनके सहयोगियों से केदारघाटी की मदद के लिए मिली थीं। कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने किया।

200 आवासों की घोषणा
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जरूरतमंद लोगों की आवासीय सुविधा के लिए 200 आवास बनाने की घोषणा की है। विधायक शैला ने एक हजार आवास की मांग की थी। उन्होंने डीएम को चयन प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।


भुगतान की मांग
ठेेकदार संघ ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। बताया कि पिछले साल बाढ़ आने पर सिंचाई और लोनिवि ने ठेकेदारों से उधार में काम करवाए। भुगतान नहीं होने से उनके सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीएम ने बताया कि बजट रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed