{"_id":"14-78280","slug":"Rudraprayag-78280-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेताआें ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नेताआें ने जताया आक्रोश
Rudraprayag
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित विद्यालयाें में तैनात शिक्षकाें को तीन माह से वेतन न मिलने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आक्रोश जताया है। संघ का आरोप है कि परियोजना संचालन के जिम्मेदार अधिकारियाें द्वारा शिक्षक हिताें की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र शिक्षकाें को वेतन नहीं दिया जाता है तो संघ द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एमएन भट्ट और विक्रम झिंक्वाण ने कहा कि वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक दीपावली का त्यौहार भी नहीं मना पाएंगे। उन्हाेंने कहा कि यदि परियोजना के अधिकारी विद्यालयाें मे तैनात शिक्षकाें को वेतन देने में समर्थ नहीं है तो सभी शिक्षकाें को राज्य सरकार के अधीन कर देना चाहिए।
विज्ञापन