{"_id":"14-78233","slug":"Rudraprayag-78233-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक शैला रानी के पक्ष में व्यापारियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक शैला रानी के पक्ष में व्यापारियों का प्रदर्शन
Rudraprayag
Updated Sat, 11 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी/ऊखीमठ। केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के समर्थन में शुक्रवार को गुप्तकाशी और ऊखीमठ में संयुक्त व्यापार संघ, केदारसभा और क्षेत्र के व्यापारियाें ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल आत्महत्या प्रकरण में विधायक को साजिशन फंसाया जा रहा है, जबकि आपदा के बाद से विधायक निरंतर प्रभाविताें की मदद के लिए संघर्षरत है। प्रदर्शनकारियाें ने ऊखीमठ में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजते हुए षड़यंत्रकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को पहले गुप्तकाशी व उसके बाद ऊखीमठ में प्रदर्शन किया। ऊखीमठ तहसील प्रांगण में हुई सभा में प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में कुछेक राजनीतिक लोग उनके बढ़ते प्रभाव से भयभीत हैं। प्रदर्शनकारियों में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण, केदारसभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद बगवाड़ी, महामंत्री केशव तिवाड़ी, व्यापार संघ अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष हरिहर रावत, अवतार सिंह नेगी, महेश बगवाड़ी, विमल शुक्ला, रामप्रसाद पुरोहित, विमल शुक्ला, प्रदीप नेगी, विजय बगवाड़ी, कुंवर सिंह सहित कई उपस्थित थे।