{"_id":"14-78225","slug":"Rudraprayag-78225-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासी मांस खाने से दस लोग बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासी मांस खाने से दस लोग बीमार
Rudraprayag
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के जाल मल्ला गांव में दस लोग बासी मांस खाने से बीमार हो गए। उन्हें उपचार के लिए यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आठ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रैफर किया है।
बुधवार देर शाम जाल मल्ला से दस लोगों को गुप्तकाशी अस्पताल लाया गया। इनके साथ आए ग्रामीण योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव में आयोजित धार्मिक पूजा में बकरा मारा गया था। इन लोगाें को इसका मांस खाने से उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणाें ने पीड़ित सुदामा देवी (58), दौलत सिंह (61), रुचि (17 ), छुटैया सिंह (45), नितेश (15 ), नेहा (डेढ़ वर्ष), यतेंद्र (07 वर्ष), नितेंद्र (चार), सुधा (22 ) व सावित्री देर्वी (62) को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर गौरव जोशी ने दौलत सिंह और रुचि को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि अन्य लोगाें को इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर किया है।