{"_id":"14-78224","slug":"Rudraprayag-78224-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा करने वाले व्यापारियों की संख्या बढे़गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा करने वाले व्यापारियों की संख्या बढे़गी
Rudraprayag
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। फर्जीवाड़ा कर मुआवजा हड़पने वाले व्यापारियों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन की जांच के आगे बढ़ने पर कई नए नाम सामने आ रहे हैं। एक-दो दिन में तहसील प्रशासन विजयनगर क्षेत्र केे अन्य व्यापारियों को नोटिस भेजेगा। वहीं ऊखीमठ तहसील प्रशासन की टीम भी सोनप्रयाग क्षेत्र में सत्यापन अभियान चला रही है।
केदारनाथ जलप्रलय से प्रभावित व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने आपदा में नष्ट हुई सामग्री का मुआवजा देने का निर्णय लिया था। स्व मूल्यांकन के आधार पर प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिया गया, लेकिन इसमें धांधली की शिकायत होने पर जिला प्रशासन जांच करा रहा है। अब तक रुद्रप्रयाग तहसील प्रशासन ने 19 और ऊखीमठ तहसील ने 42 व्यापारियों को गलत तरीके से मुआवजा लेने पर नोटिस भेजे हैं। संबंधित व्यापारियों से नुकसान के संबंध में साक्ष्य मांगे गए हैं।
एसडीएम सीएस चौहान ने बताया कि अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जांच पूरी हो गई है। टीम दस्तावेजों का सत्यापन और परीक्षण कर रही है। 40 अन्य व्यापारी जांच की जद में आ सकते हैं। परीक्षण के बाद उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। वहीं,ऊखीमठ के एसडीएम यूएस चौहान ने बताया कि कालीमठ, सेमी और चंद्रापुरी क्षेत्र में सत्यापन के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच जांच चल रही है।